फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में जलशक्ति अस्थायी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रांगण में सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और सरकार के प्रति नाराजगी जताई। प्रधान बीरबल जलमेरिया ने कहा कि सरकार उनका इम्तिहान न ले और जल्द से जल्द उनकी लंबित मांगों को पूरा किया जाए, नहीं तो प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा। कर्मचारी अपने परिवारों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर कई अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार प्रकट किए और सरकार से उन्हें जल्द से जल्द स्थायी करने की मांग की। इस मौके पर कमलेश, अमित, भूषण, सुभाष सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें