फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से प्रभावित कलाकारों ने प्रदर्शन कर मांगी मदद

विज्ञापन
कठुआ में जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुुआ। लॉकडाउन से प्रभावित कलाकारों ने कमेटी के बैनर तले मंगलवार को डीसी कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी प्रशासन से कलाकारों को आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए कलाकारों ने कहा कि सरकार लॉकडाउन के दौरान सभी वर्गों की मदद के लिए योजना बना रही है। लेकिन प्रशासन, राजनीतिक कार्यक्रमों व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में विशेष भूमिका निभाने वाले कलाकारों के लिए कोई योजना नहीं बनाई जा रही। लॉकडाउन के चलते सभी कार्यक्रमों पर रोक है। ऐसे में कलाकार वर्ग आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। हालांकि कलाकरों ने पूर्व में भी प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन अभी तक कोई कारगर प्रयास नहीं किया गया है। कमेटी ने सरकार से कलाकारों के खातों में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के अलावा राशन मुहैया करवाने की मांग की। चेतावनी दी कि इस विषय पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो वे संघर्ष तेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें