फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड-8 में तीन माह से नहीं मिला सरकारी राशन, लोगों में रोष

विज्ञापन
राशन समस्या को लेकर रोष जताते कठुआ नगर के वार्ड 8 के लोग। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। नगर के वार्ड-8 के लोगों ने तीन महीने से सरकारी राशन न मिलने पर रोष जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय निवासी नरेश कुुमार, केवल कृष्ण, टीना, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि वार्ड-8 के लोग तीन महीने से सरकारी राशन का इंतजार कर रहे हैं। राशन डिपो डीलर केवल बीपीएल कार्डधारकों को ही राशन देने की बात करते हैं और एपीएल कार्ड पर राशन नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के राशनकार्ड एपीएल बनाए गए हैं, जबकि जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं उनको बीपीएल में डाला गया है। ऐसे में दिहाड़ीदार, ऑटो चालक व अन्य छोटे-मोटे काम करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मौजूदा समय में बीपीएल कार्ड बनाने के लिए लोग जब दफ्तरों में जाते हैं तो उनकी सुनवाई नहीं होती। वार्ड के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द उन्हें राशन मुहैया करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें