फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल छन्न लाल दीन हरिपुर सैनी सड़क पर बिफरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव महाराजपुर के पास छन्न लाल दीन से हरिपुर सैनी सड़क की खस्ताहालत से परेशान लोगों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। सरपंच विक्रम सिंह ने कहा कि खस्ताहाल सड़क के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं और बरसात में इनमें पानी भरने से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। रोजाना दोपहिया वाहन सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, विशाल कुमार नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि सड़क की हालत को देखते हुए अब स्कूल की गाड़ियों ने भी इस इलाके में आना कम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या पर प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें