फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाढ़ प्रबंधों को लेकर ग्रामीणों का जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Wed, 12 Jul 2023 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-हर अधिकारी को बाढ़ से नुकसान की परेशानी बताई, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

कठुआ। मंगलवार को गांव छब्बेचक्क, कोट पुन्नू और धोलियां जट्टां पंचायत के लोगों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर रोष व्यक्त किया। इसमें गांवों के पंच, सरपंच और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने इससे पहले शहर में रोष मार्च निकाला। बाढ़ नियंत्रण विभाग, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से उनके गांव बाढ़ की चपेट में आ रहे हैं। 5 साल में उक्त पंचायतों की कृषि योग्य भूमि बाढ़ में बह चुकी है। इन पांच वर्षों में वह हर अधिकारी, नेता के सामने दुखड़ा सुना चुके हैं। हर ब्लॉक दिवस पर परेशानी बताई गई, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।
प्रदर्शनकारी कोटपुन्नू निवासी विनय शर्मा ने बताया कि उनकी पंचायतों के अधिकतर लोग खेतीबाड़ी कर परिवार पाल रहे हैं। कई किसानों की सारी जमीन बाढ़ से बह चुकी है। प्रशासन ने 5 साल में प्रभावित पंचायतों को बाढ़ से बचाने के लिए कुछ नहीं किया है। हर बार ब्लॉक दिवस पर अधिकारी बता देते हैं कि 400 करोड़ रुपये की डीपीआर सरकार को भेजी है। लेकिन, सरकार ने इसके लिए कोई फंड जारी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में ठोस कदम न उठाने पर संघर्ष की चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। नेता और अधिकारी केवल आश्वासन देने आते हैं, समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। चेतावनी दी कि 20 दिन में बाढ़ से बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो संघर्ष तेज करेंगे। नेशनल हाईवे जाम करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इसके जिम्मेदार केंद्र में बैठे मंत्री, राज्य सरकार और जिला प्रशासन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें