फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मेला गांव में पानी की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडी क्षेत्र के गांव मेला में सप्ताह में केवल एक बार होने वाली पानी की सप्लाई से तंग आ चुके स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुशील शर्मा ने कहा सप्ताह में सिर्फ एक दिन पानी आता है, वो भी कम दबाव के साथ। महिलाओं को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। हम कई बार विभाग को लिखित शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें