कठुआ के कवि टीआर सुम्बडिया को सम्मानित करते दिशा साहित्क्ष्च के पदाधिकारी। स्रोत: संस्था
कठुआ। दिशा साहित्य मंच सुजानपुर की ओर से एक बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुजानपुर के में बहुभाषी कवि सम्मेलन में कठुआ के पांच डोगरी कवियों को कविताएं सुनाने के लिए न्यौता मिला था। इसमें सब-रस साहित्य संगम कठुआ के अध्यक्ष टीआर सुम्ब्रिया को दिशा साहित्य मंच सुजानपुर की ओर से शॉल व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कठुआ के चार अन्य डोगरी कवि एमएल तूफान, ठाकुर खजूर सिंह, गुरु पार्षद सहित सरोज बाला मौजूद रही। डोगरी कवियों की ओर से सुनाई गई कविताओं को खूब सराहा गया। संवाद