फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ शहर से सटे चनग्रां में पहली फ्लैट आधारित इंटीग्रेटेड हाउसिंग कॉलोनी की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
501 करोड़ से तैयार हो रही फ्लैट आधारित आवासीय परियोजना संस्कृति को देगी बढ़ावा
विज्ञापन

जमीनों के बेतहाशा बढ़ रहे दामों के बीच बनेंगी नया विकल्प, मिलेंगी सभी बुनियादी सुविधाएं
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत 36 महीने में बनाकर की जानी है तैयार
साहिल खजूरिया
कठुआ। बड़े औद्योगिक हब के रूप में विकसित हुए कठुआ की जरूरतों को देखते हुए अब जल्द शहर से सटे चनग्रां में फ्लैट आधारित हाउसिंग कॉलोनी विकसित होने जा रही है। जम्मू एवं कश्मीर हाउसिंग बोर्ड ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर जिले की पहली फ्लैट आधारित इंटीग्रेटेड हाउसिंग कॉलोनी विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परियोजना डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर आधार पर लागू होगी।
नई हाउसिंग कॉलोनी की यह परियोजना 501 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी और इसे निविदा प्रक्रिया होने के बाद 36 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर से सटकर विकसित हो रही यह दूसरी बड़ी हाउसिंग कॉलोनी है। इससे पहले हाउसिंग कॉलोनी परियोजना 1992 में शुरू की गई थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नई परियोजना में आधुनिक आवासीय और वाणिज्यिक ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ इस तरह का होगा परियोजना की आवासीय ढांचा
इस परियोजना में 2 बीएचके के 8 टावर में कुल 288 फ्लैट तो वहीं 3 बीएचके के 6 टावर में कुल 216 फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। खास तौर से ईडब्लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवास के तहत 2 टावर तैयार होंगे जिसमें कुल 110 फ्लैट उपलब्ध रहेंगे। उधर, इसी परिसर में प्रति 2700 वर्ग फुट के 29 आवासीय प्लॉट भी रहेंगे। वाणिज्यिक ब्लॉक में तीन मंजिला इमारत लगभग डेढ़ लाख वर्ग फुट की रहेगी। ईडब्लूएस वाणिज्यिक ब्लॉक को ग्राउंड फ्लोर में 1147 वर्गफुट में तैयार किए जाने का प्रावधान है। उधर, इस परियोजना में सुविधाओं के तहत सामुदायिक भवन, क्लब, क्रेच, पार्क और हरित क्षेत्र भी शामिल है। उधर, आंतरिक सड़क नेटवर्क (न्यूनतम 7.5 मीटर चौड़ाई), पैदल मार्ग, सतही व स्टिल्ट पार्किंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), जल भंडारण, विद्युत व अग्नि सुरक्षा प्रणाली और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधा प्रबंधन सेवाएं (5 वर्ष तक) शामिल होंगी।
............................

औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद तेजी से बढ़े जमीनों के दाम, मिलेगा नया विकल्प

कठुआ को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किए जाने की योजना पर वर्ष 2021 से ही काम शुरू हो गया था। इस बीच बड़े पैमाने पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने और निवेश ने कठुआ के बाहर से लोगों को यहां जमीन की खरीद फरोख्त के लिए आकर्षित किया है। यही नहीं पिछले पांच साल में जमीनों के दाम भी कई गुणा बढ़ गए हैं। कठुआ शहर का दायरा ग्रामीण इलाकों में जहां फैल रहा है वहीं यहां फ्लैट आधारित कॉलोनियां विकसित करने की नई संस्कृति की शुरूआत के रूप में भी इस परियोजना को देखा जा रहा है। जमीनों के लगातार बढ़ते दामों के बीच यह परियोजना स्थानीय निवासियों को नया विकल्प प्रदान करेगी। वहीं औद्योगिक विकास के साथ आई फ्लोटिंग आबादी के पास भी जम्मू कश्मीर में फ्लैट ले सकने और अपने घर का सपना साकार हो सकेगा। आधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ वाणिज्यिक और सामुदायिक ढांचे को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इससे न केवल लोगों को बेहतर आवास मिलेगा बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

.............
कोट-
कठुआ में फ्लैट आधारित इंटिग्रेटेड हाउसिंग कॉलोनी को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। यह 501 करोड़ की परियोजना पीपीपी मोड पर तैयार की जाएगी और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।

सुभाष कटोच, डीजीएम हाउसिंग बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें