फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीत सागर डैम का जलस्तर बढ़ा, पुरथू में पर्यटन गतिविधियां बंद करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। रंजीत सागर झील का जलस्तर 523.28 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से मात्र चार मीटर नीचे चल रहा है। इसके चलते प्रशासन ने पर्यटन स्थल पुरथू में पर्यटन गतिविधियां बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। एडीसी तिलकराज थापा ने बसोहली बनी विकास प्राधिकरण के सीईओ अजीत सिंह को पत्र लिखकर एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि रोजाना झील का जलस्तर बढ़ रहा है। पर्यटकों के वहां जाने पर रोक लगाई जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि जब तक रंजीत सागर झील का जलस्तर स्टेबल नहीं हो जाता तब तक बोट चलाने पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

पर्यटन स्थल पुरथु का मैदान पानी में समा जाने से पर्यटक भी निराश हैं। हालांकि बीते वर्षों में पुरथु में पानी का लेवल कम ही रहा था, लेकिन इस बार पूरा पुरथु का इलाका पानी में डूब गया है। डैम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में रंजीत सागर झील के पानी का लेवल 523.28 मीटर चल रहा है, अभी तक कोई भी गेट नहीं खोला गया है। एक दिन में करीब आधा मीटर जलस्तर बढ़ रहा है। अभी और जलस्तर बढ़ने की संभावना है। 527.91 मीटर के बाद खतरे की संभावना बढ़ जाती है, पानी का सबसे ज्यादा लेवल 531 मीटर तक है। एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने लोगों को सचेत किया है कि नदी-नालों के पास न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें