फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख किराये पर निजी बस से घर रवाना हुए प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
अपने किराए पर निजी बस से अपने घरों को लौटते प्रवासी मजदूर। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
महानपुर। लॉकडाउन बढ़ने पर अब प्रवासी मजदूर किराये पर निजी बस हायर कर अपने घरों को लौट रहे हैं। मजदूर मोहम्मद करीम, विजय, राजकुमार, संतोषी आदि ने बताया कि प्रशासन के पास अपने घर लौटने के लिए कई बार जा चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई भी सही जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि बसहोली व अन्य इलाकों में भी प्रवासी मजदूर हैं। तहसील प्रशासन से कोई ठोस पहल न करने के चलते मंगलवार को महानपुर और बसोहली में रह रहे प्रवासी मजदूरों ने एक निजी बस किराए पर की। उन्होंने बताया कि बस वाले ने डेढ़ लाख रुपये किराया लेकर उन्हें पहुंचाने का जिम्मा लिया, जबकि कई प्रवासी मजदूरों ने अपने घरों से पैसे मंगवाए, ताकि वे अपने घर पहुंच सकें। इन मजदूरों का कहना है कि महानपुर इलाके से इस बस में केवल नौ लोग गए हैं, बाकी बसहोली इलाके के हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महानपुर इलाके में बाकी बचे 117 लोग भी अपने घर जाना चाहते हैं, जिसके लिए वे मंगलवार को भी तहसील कार्यालय गए थे। मजदूरों ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि अपने खर्चे पर घर जा सके, इसलिए उपायुक्त से घर भेजने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें