फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट हीरानगर कस्बा सील

विज्ञापन
हीरानगर कस्बे के मुख्य चौक में लगाए गए कंटीले कतार। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे में कोरोना पॉजिटिव दो मामले सामने आने के बाद इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर कंटीले तार लगाकर प्रशासन ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को घरों के भीतर रहने की हिदायत दी। दूसरे राज्य से कस्बे में लौटी दो महिलाओं की जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। इसके बाद देर शाम को इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने रात को ही लाउडस्पीकर से लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की। मंगलवार सुबह पूरे इलाके को कंटीले तार लगाकर सील कर दिया। इसी दौरान पूरे इलाके में निकाय समिति के कर्मचारियों ने दवा का छिड़काव किया। यहां जरूरतमंद लोगों को एक वक्त के खाने के लिए गणेश महोत्सव समिति ने लंगर लगाया था, जिसे भी बंद कर दिया गया। समिति के सदस्य नीरज गुप्ता ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह लंगर बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
कंटेनमेंट जोन बनहोड को किया सैनिटाइज
महानपुर। गांव बनहोड के कंटेनमेंट जोन घोषित वार्ड-दो और पांच को बीडीओ के निर्देश पर सैनिटाइज किया गया। इन वार्डों की गलियों, नालियों और सभी घरों में दवा का छिड़काव किया गया। कंटेनमेंट जोन के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार प्रेमलाल ने बताया कि कंटेनमेंट क्षेत्र में लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया है और बिना पास के किसी को आने की अनुमति नहीं है। गांव के बाहर भी किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस नाके पर लगाकर कड़ी नजर रख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें