बसों में सामान रखकर क्वारंटीन सेंटरों की ओर जाते लोग
- फोटो : KATHUA
लखनपुर। प्रदेश में लोगों के वापस लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को 25 सौ से अधिक लोग लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुए। इनमें हिमाचल के 49 और पंजाब के 248 लोग शामिल हैं। अन्य प्रदेशों से 2236 लोग शाम पांच बजे तक प्रदेश में दाखिल हो चुके थे। इनमें स्थानीय लोगों की जहां लखनपुर में ही सैंपलिंग की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है, वहीं अन्य लोगों को सांबा की ओर भेज दिया गया है। मंगलवार को जरूरी सामान की सप्लाई लिए 1729 ट्रक प्रदेश में दाखिल हुए हैं। प्रदेश में अबतक व्यवस्थित तरीके से दाखिल हुए लोगों का आंकड़ा मंगलवार शाम 36 हजार के पार हो गया है।