कठुआ के कॉलेज मार्ग पर खड़ी गाड़ियों पर निसंक्रामक स्प्रे करती नगर परिषद की टीम।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। मांडली ब्लॉक की दरुंग पंचायत के वार्ड-एक और दो में मंगलवार को सैनिटाइजेशन करवाई गई और लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। सरपंच भोली देवी ने दोनों वार्डों में पहुंचकर ढाई सौ मास्क लोगों को वितरण किए। पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ-साथ सरकार की ओर से दिए गए निर्देश का पालन करने को कहा। सरपंच ने कहा कि अन्य वार्डों में भी दवा का छिड़काव करवाया जाएगा। इस मौके पर नायब सरपंच बलवंत सिंह, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक रिंकू कुमार, पंच चुन्नीलाल भी उपस्थित रहे।