3 मकवाल सी बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी के 126वें मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए भाजपाई। संवाद
जिला भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को मन की बात सुनने का कार्यक्रम जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया के निवास पर आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता ने प्रधानमंत्री के 126वें एपिसोड को सुना गया। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में उठाए गए विषयों आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत के प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के मुद्दों से जुड़ने व राष्ट्र के विकास को बढ़ावा देने के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। विधायक राजीव जसरोटा ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र से जुड़ने तथा महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। कहा कि यह कार्यक्रम अपनी पहुंच और प्रभाव के कारण प्रशंसनीय है। अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री और नागरिकों के बीच एक सीधा संबंध स्थापित करने का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि मन की बात न केवल प्रधानमंत्री और जनता के बीच सीता संबंध बनाती है, बल्कि संविधान में निहित आदर्शों को भी मजबूत करती है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह बिलावारिया, जिला अध्यक्ष उपदेश अन्दोत्रा, जिला उपाध्यक्ष विद्या सागर, उपाध्यक्ष अनिल सिंह के साथ कई मंडल प्रधान, सरपंच व पंच मौजूद रहे।