फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिलों में महिला अध्यक्ष होना सराहनीय : संजीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू संभाग के दो जिलों में अध्यक्ष की जिम्मेदारी महिला नेत्रियों को दिया जाना महिला सशक्तीकरण की दिशा में पार्टी की ओर उठाया गया कदम है, जो आने वाले दिनों में महिला कार्यकर्ताओं को और बेहतरीन काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह बात कठुआ स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा ने कही। डोगरा ने कहा कि हाल के दिनों में हुए पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में पार्टी हाईकमान ने कठुआ में उपदेश अंदोत्रा और सांबा में आशा शर्मा को जिला का कार्यभार सौंपा है। इसके लिए वह पार्टी के संगठनमंत्री अशोक कौल सहित प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा का आभार जताती हैं। उनके इस कदम से पार्टी में महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कठुआ जिले में पार्टी की नई जिला अध्यक्ष होने के नाते उपदेश संगठन की मजबूती को लेकर भी संकल्पबद्ध रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें