रामकोट। गुड़ा कल्याल में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बीते एक माह से समस्या बनी हुई है, लेकिन बिजली निगम ध्यान नहीं दे रहा। युवाओं और स्कूली बच्चों ने बताया कि बिजली कटौती से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पंच रुखसार अख्तर ने बताया कि बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी होती है। शिक्षक रोहित शर्मा ने बताया कि सुबह बिजली नहीं होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। राहुल वर्मा के अनुसार सुबह बिजली नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से समस्या हल करने की मांग की। संवाद