बिलावर। 33 केवी बग्गन लाइन के स्थानांतरण के चलते उपमंडल मुख्यालय सहित अन्य गांव में 23,25 और 27 अगस्त को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर करमचंद की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 11 केवी बिलावर फीडर, देवल फीडर से बिजली सप्लाई नहीं की जाएगी। 23, 25 और 27 अगस्त को सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक बिलावर, देवल और अन्य गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। संवाद