फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कालेज बसोहली मे पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में नेल्सन मंडेला को याद किया गया। इस दौरान ई-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व शांति पर जोर दिया गया। प्रोफेसर शीतल ललोत्रा और कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निधि कोतवाल ने विश्व शांति के महत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में नेल्सन मंडेला की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में करीब 30 कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दूसरे सेमेस्टर की रवीना मलिक को पहला स्थान मिला, चौथे सेमेस्टर की शिपाली बिलाबरिया को दूसरा स्थान, दूसरे सेमेस्टर की नंदिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा तीन सांत्वना पुरस्कार छठे सेमेस्टर के निर्मल सिंह, निशा ठाकुर और सुधांशु मिश्रा ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें