कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की ओर से विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और समकालीन वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस सहित गतिविधियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कारों से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. सीमा जॉली की ओर से किया गया। उन्होंने छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. जॉली ने कार्यक्रम की सफल बनाने के लिए संकाय सदस्य डॉ. दीपशिखा शर्मा, डॉ. रचना, प्रो. यशपाल, प्रो. सचिन जीत सिंह, प्रो. सुरभि गुप्ता, प्रो. मनजोत सिंह सहित अन्य की सराहना की। संवाद