बसोहली। बसोहली के वार्ड-13 की एक 19 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उपजिला चिकित्सालय बसोहली ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर युवती को जीएमसी कठुआ रेफर किया गया है। युवती वार्ड-13 निवासी समीना अख्तर है। संवाद