बिलावर। लोअर भड्डू पंचायत के डडबाडा गांव में कृषि विभाग की ओर से सब्सिडी पर किसान संजय कुमार को उपलब्ध कराए गए पॉली हाउस का उद्घाटन किया गया। जिला कठुआ में पहले पॉली हाउस का उद्घाटन एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा ने किया। कृषि विभाग के अधिकारी निधान सिंह पठानिया ने बताया कि सरकार की ओर से प्रगतिशील किसान संजय कुमार को सब्सिडी पर पॉली हाउस मुहैया कराया गया है। किसान सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, जिससे वह वर्ष 2022 तक आमदनी दोगुनी कर सकें। इस मौके पर बीडीसी बिलावर अशोक कुमार, सरपंच प्रवीण रैना, कृषि विभाग के अजय कुमार, महेंद्र पाल, संजय शर्मा सहित कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।