फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आरक्षित सीट से जीत दिलाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कांग्रेस एससी मोर्चा की ओर से अनुसूचित जाति अधिवेशन का आयोजन किया। रविवार को आयोजित अधिवेशन में कांग्रसियों ने आरक्षित सीट पर जीत हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के समर्थन में काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एससी मोर्चा के अध्यक्ष करण भगत ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लोगों ने एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में वोट किया। वही एकजुटता आगामी विधानसभा चुनावों में दिखाएं। पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी न केवल आरक्षित सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित करेगी, बल्कि जिले की सभी छह सीटों को भी जीतकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में विकास, आतंकवाद, बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर नाकाम साबित हुई है, जिसको लेकर प्रदेश की जनता में रोष है।
कार्यक्रम के दौरान अमर नाथ ठाकुर, सेवानिवृत्त जेडईओ सुभाष चंद्र, बीडी भगत, मास्टर राजकुमार, बोध राज आदि ने पार्टी का दामन थामा।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी वेद महाजन, जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शशि शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डोगरा, एससी जिला अध्यक्ष योग राज, पीसीसी सदस्य सतपाल भंडारी, पार्टी महासचिव निर्दोष शर्मा, पार्टी महासचिव नरेश शर्मा, विनय कुमार और कुलभूषण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें