फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर लोकसभा चुनाव: डॉक्टर, इंजीनियर और एमटेक तक मैदान में, जितेंद्र सिंह एमडी तो जीएम सरूरी 10वीं पास

Wed, 10 Apr 2024 02:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डेमोक्रटिक आजाद पार्टी के उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद सरूरी 10वीं पास हैं। इनके अलावा, एकम स्नातन भारत दल के प्रत्याशी मनोज कुमार और आजाद उम्मीदवार राजेश मनचंदा 12वीं पास हैं। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार बलवान सिंह एमए, बीएड हैं। 
 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024: उधमपुर-डोडा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर संसदीय क्षेत्र से चुनावी रण में उतरे 12 उम्मीदवारों में से अधिकतर उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर और मास्टर डिग्री शामिल हैं। उक्त उम्मीदवारों ने नामांकन के समय जमा करवाए शपथपत्र में अपनी उच्चतम शिक्षा की जानकारी दी है। भाजपा प्रत्याशी पेशे से डॉक्टर रहे हैं और एमडी मेडिसिन हैं। 

विज्ञापन


डेमोक्रटिक आजाद पार्टी के उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद सरूरी 10वीं पास हैं। इनके अलावा, एकम स्नातन भारत दल के प्रत्याशी मनोज कुमार और आजाद उम्मीदवार राजेश मनचंदा 12वीं पास हैं। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार बलवान सिंह एमए, बीएड हैं। 

निर्दलीय उम्मीदवार मेहराज दीन भी एमए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. पंकज एमफिल हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सचिन गुप्ता सिविल इंजीनियर डिप्लोमा होल्डर हैं। इनके साथ ही आजाद प्रत्याशी स्वर्णवीर सिंह जराल बीएससी पास करने के साथ-साथ एनर्जी मैनेजमेंट में एमटेक हैं। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह, बसपा प्रत्याशी अमित कुमार और निर्दलीय मोहम्मद अली गुज्जर सभी स्नातक हैं।

इस सीट पर पढ़े लिखों का रहा है बोलबाला

पिछले 25 वर्षों से इस सीट पर पढ़े लिखे उम्मीदवार ही जीतते आए हैं। बता दें, गत 10 वर्ष यानि दो चुनाव 2014 और 2019 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह इस सीट से जीतते आ रहे हैं। जोकि, एमडी मेडिसिन हैं। इससे पहले दो चुनाव 2004 और 2009 में चौधरी लाल सिंह जीते। यह भी स्नातक हैं। जबकि, इन दोनों से पहले 1996 से 1999 तक सांसद रहे भाजपा के चमन लाल गुप्ता जम्मू के जीएम साईंस कॉलेज से एमएससी पास थे। वहीं, इनसे पूर्व दो बार सांसद रहे गिरधारी लाल डोगरा ने लाहौर से वकालत की डिग्री हासिल की थी। जबकि, इनसे भी पहले चार बार सांसद रहे करण सिंह दिल्ली युनिवर्सिटी से पीएचडी डिग्री होल्डर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें