लखनपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कठुआ उधमपुर डोडा लोकसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में ढोल नगाड़े और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। भाजपा नेता जनक भारती ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया है, वह केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के 10 वर्ष के कार्यकाल को मद्देनजर रखते हुए लिया है। जो विकास डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन दस वर्षों में किया है वह जम्मू कश्मीर और कठुआ क्षेत्र का स्वर्णिम काल है। इसमें हर तरफ विकास के नए आयाम हैं और अब इन चुनावों के बाद विकास की यह रफ्तार और तेज होगी। वहीं पूर्व सरपंच बिक्की शर्मा ने भाजपा संसदीय बोर्ड का आभार प्रकट करते हुए खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि मौजूदा सांसद को ही तीसरी बार भी जनता की सेवा का मौका दिया गया है। अब डॉ. जितेंद्र सिंह तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाएंगे और जम्मू कश्मीर को विकास के नए शीर्ष पर लेकर जाएंगे। वहीं इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि अब तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनने जा रही है और अब हिंदुस्तान नए आयामों को छूने वाला है। 5,6,8,9,10, 11