फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आखिरी दिन मतदाताओं को रिझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। तीसरे चरण में होने वाले जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव को लेकर जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार का शोर थम गया है। प्रचार के आखिरी दिन चुनाव में उतरे प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया।
विज्ञापन

जिले भर में दिन भर राजनीतिक गतिविधियां जारी रहीं। जगह-जगह जनसभाओं के माध्यम से सभी दलों ने जहां अपनी ओर से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया, वहीं कई स्थानों पर प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ रैलियां निकालकर विरोधियों की नींद उड़ाने का प्रयास किया।
रविवार को जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी में भाजपा सहित निर्दलीय उम्मीदवार ने अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालकर अपनी दावेदारी को मजबूत दिखाने का प्रयास किया। वहीं बरनोटी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा काे संबोधित कर पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार किया। वहीं हीरानगर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से उनका समर्थन मांगा। उधर जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के गांव धन्नी बाख्ता में भाजपा प्रत्याशी राजीव जसरोटिया ने जनसभा करते हुए मतदाओं को अपनी नीतियों से अवगत करवाया। शाम छह बजे तक प्रचार के लिए मिली समय सीमा के अंतिम क्षणों तक पूरे जिले में राजनीतिक गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें