फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: योगीमय दिखा शहर, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में होने वाली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा का बड़ा असर देखने को मिला। बुधवार की सुबह से शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती देखी गई, जबकि आयोजन स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस की कड़ी नाकेबंदी थी।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने शहर के कॉलेज रोड के डिवाइडर और शहीदी चौक स्थित शहीद स्मारक व अन्य स्थानों को स्वागत बोर्ड से भर दिया था। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली जनसभा को देखते हुए स्टेडियम रोड पर सुबह से शहीद भगत सिंह पार्क की ओर से और गुज्जर हॉस्टल की ओर से जाने वाले मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया। इसके कारण जनसभा में शामिल होने के लिए जाने वाले लोगों को भी पैदल सफर करना पड़ा। वहीं इस दौरान शहर में रोज की अपेक्षा कम वाहनों की आवाजाही दिखी।
करीब एक बजे जनसभा संपन्न होने के बाद इसमें शामिल होने के लिए आए लोगों के वाहनों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ तो शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति दिखाई दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जब ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों को निकालने में सफल हुई तो एक बार फिर शहर सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए लगाई गई होर्डिंग्स से पटी दिखीं शहर की सड़कें
शहर की सड़कें योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए लगाई गई होर्डिंग्स से पटी दिखाई दीं। हालत यह रही कि आचार संहिता के लागू होने के बाद प्रशासन ने जिन सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स हटाए थे, वे पूरी तरह से नए होर्डिंग्स से पटे रहे। इसके अलावा कॉलेज रोड के मध्य बने डिवाइडर पर लगे पौधे और बिजली के खंभे भी अछूते नहीं रहे। यह हालत डीसी और एसएसपी कार्यालय के समक्ष भी देखने को मिले।

मोदी और योगी के कटआउट को लेकर रहा आकर्षण
रैली में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों में जनसभा स्थल पर लगाए गए मोदी और योगी के कटआउट को लेकर आकर्षण रहा। जनसभा के दौरान जहां कई लोगों ने लगाए कटआउट में अपने मनपसंद नेता के साथ सेल्फी ली, वहीं कुछ उत्साही लोग जनसभा के संपन्न होने के बाद उन्हें अपने साथ ही ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें