श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर में एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू करना चाहिए। यहां विधानसभा चुनाव 10 साल पहले हुए थे। इसका हम इंतजार कर रहे हैं। उमर ने कहा, पीएम मोदी की अगले सप्ताह प्रदेश में रैली है, यह अच्छा कदम है। हमें अब उनसे सुनने को मिलेगा कि 2019 के बाद से कितना विकास हुआ है, कौन सी परियोजनाएं सामने आई हैं, क्योंकि हम कोई बड़ी परियोजना नहीं देख सकते हैं और हम सुनना चाहेंगे कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव कब होंगे। ब्यूरो