फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड दो के नवनिर्वाचित पार्षद ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर माह में संपन्न हुए निकाय उपचुनाव के बाद शहर के वार्ड दो से पार्षद चुने गए चौधरी राजिंद्र सिंह बब्बी ने मंगलवार को संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की शपथ ली। तबियत ठीक न होने के चलते वे पूर्व में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित नहीं हुए थे जिसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को उनका शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया। जिला चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश ने उन्हें डोगरी में शपथ दिलाई। चौधरी राजिंद्र सिंह बब्बी ने कहा कि वे नगर परिषद कठुआ में विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। छह पार्षदों का समर्थन उन्हें है और इससे जनता के हित में होने वाले कार्यों को तरजीह देंगे। लोगों की जरूरतों और मांगों के अनुरूप कार्य हो यह भी सुनिश्चित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड दो के लोगों ने उनपर विश्वास जताया है इस मौके पर वार्ड पांच के पार्षद अशोक शर्मा, वार्ड एक की पार्षद मीरा कुमारी, वार्ड 16 की पार्षद पुष्पा देवी और वार्ड 21 के पार्षद वलजीत सिंह विल्ली के अतिरिक्त एडीसी अतुल गुप्ता, एसीआर देविंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें