कठुआ। पुलिस ने अवैध खनन के परिवहन में संलिप्त छह डंपर जब्त किए हैं। इसमें चार डंपरों को हटली चौकी की पुलिस ने जब्त किया, जबकि दो डंपर नगरी चौकी की पुलिस ने जब्त किए। पुलिस की ओर से जब्त सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए जिले के भूगर्भीय और खनन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। बता दें कि बीती रविवार की रात को चौकी प्रभारी शुभम महाजन की देखरेख में गश्त कर रही टीम राष्ट्रीय राजमार्ग हटली मोड़ के पास वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने पाया कि सभी डंपर बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे। जब्त डंपरों में पीबी02बीवी-1813, पीबी02ईपी -2355, पीबी02ईएस-3677, पीबी02ईई-6130, जेके02डीके-4402 और जेके02सीआर-8287 शामिल हैं। संवाद