बिलावर। अवैध खनन मामले में पुलिस ने पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अवैध खनन में संलिप्त सभी ट्रैक्टर ट्रालियों को खनन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी प्रतिबंधित इलाकों से खनन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद