हीरानगर। राजबाग पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए सात मवेशी मुक्त कराए और दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसओ अमित सांगड़ा अपनी टीम के साथ विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दो महिंद्रा लोड कैरियर गाड़ियों को रोका गया। तलाशी के दौरान इनमें से सात मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। मवेशियों को मुक्त कराने के साथ ही पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हैप्पी कुमार निवासी भामबो चक तहसील रामगढ़ जिला सांबा, जितेंद्र कुमार निवासी आरएसपुरा के रूप में हुई है। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस ने धारा 188 आईपीसी, 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।