फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन मवेशी मुक्त करवाए, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के नगरोटा गुजरू में रामकोट पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल करते हुए तीन मवेशी मुक्त करवाए हैं। एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गश्त के दौरान रविवार रात्रि चौकी प्रभारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। चौकी प्रभारी ने बताया कि तस्कर पशुओं को धार सड़क के रास्ते उधमपुर की ओर ले जाने की फिराक में था। छुड़ाए गए तीनों पशुओं को फिलहाल पुलिस चौकी रामकोट में रखा गया है। पशु तस्करी में शामिल मोहम्मद शफीक निवासी गुड़ा कल्याल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें