कठुआ। हटली पुलिस चौकी ने पशु तस्करी पर कार्रवाई कर 14 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, ट्रक को मौके पर जब्त कर लिया गया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके से कुछ लोग अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं। चौकी प्रभारी शुभम महाजन ने एक टीम गठित कर वाहनों की जांच शुरू की। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 14 मवेशी बरामद हुए। जांच में सामने आया है कि सभी मवेशियों को पंजाब की ओर से जम्मू की ओर बिना किसी वैध अनुमित से परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 223 और पीसीए एक्ट की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद