कठुआ। कठुआ जिले से सटे पड़ाेसी राज्य पंजाब के बमियाल गांव में एक 41 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र गोपाल चंद निवासी बमियाल पठानकोट के रूप में हुई है। वीरवार दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद परिजनों ने उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ के शवगृह कक्ष में रखवा दिया है। संवाद