नगरोटा गुजरु में पौधरोपण के दौरान वन विभाग व मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद सदस्य। संवाद
रामकोट। वन विभाग की ओर से रविवार को दुर्गा माता मंदिर काह नगरोटा गुजरु परिसर में पौधरोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम चल रहे इस अभियान के अंतर्गत बरसात में विभाग की ओर से लोगों से पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरु नारायण दत्त त्रिपाठी भी मौजूद रहे। पौधारोपण के तत्पश्चात वन विभाग की ओर से लोगों में विभिन्न प्रकार के छायाधारी पौधे वितरित किए गए। जिला विकास परिषद सदस्य नारायण का त्रिपाठी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वन विभाग की ओर से अलग-अलग पंचायत में पौधारोपण किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है और अपने निजी हित के लिए पेड़ों की कटाई पर अंकुश लगाना है। कहां की हर वर्ष पोद्दार ओपन किया जाता है लेकिन हर एक व्यक्ति को अपना दायित्व समझते हुए पौधारोपण करने के बाद पौधों की पूरी देखभाल भी करनी चाहिए।