फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की नर्सरी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट पंचायत के वार्ड 9 में वन विभाग ने 30 हेक्टेयर भूमि में 15 हजार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की नर्सरी तैयार की है। इसकी जानकारी रेंज फॉरेस्ट जम्मू श्यामलाल खजूरिया ने दी। उन्होंने बताया कि एमएफपी विंग का यह क्रम पिछले डेढ़ महीने से जारी था, जोकि मंगलवार को तैयार हो गया। ब्लॉक ऑफिसर देव कृष्ण ने बताया कि आयुर्वेद को सेहत का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा। हर जड़ी-बूटी अपने भीतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के कई गुण समेटे हुए है। नर्सरी तैयार हो जाने पर रामकोट के लोगों को फायदा होगा। नर्सरी में आंवला, अनारदाना, लेमन ग्रास, रीठा, भेखड़ा, आदि जड़ी-बूटियों के पौधे लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें