धार महानपुर मे लोगों को पौध वितरित करते वन विभाग के अधिकारी, विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
बसोहली। वन बीट गार्ड वन विलेज कार्यक्रम के तहत धार महानपुर, धार कोहर और घोडल पंचायत में वीरवार को वन विभाग ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। उन्होंने पौधों के लिए गड्ढे बनाए, और पौधे लगाने के बाद उन्हें पानी भी दिया। अधिकारियों ने बताया कि पंचायतों को हरा-भरा रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों के सहयोग की भी जरूरत है। डीएफओ रविंद्र सिंह के निर्देश पर वन विभाग महानपुर के रेंजर दीपक वोगिया की देखरेख में बीडीसी अध्यक्ष और सरपंचों की मौजूदगी यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। संवाद