करणबाड़ा में पौधरोपण करते पंचायत प्रतिनिधि, संवाद।
- फोटो : KATHUA
महानपुर। तहसील के गांव करण बाड़ा में वन विभाग के सहयोग से वीरवार को पौधरोपण किया गया। इसमें स्थानीय सरपंच पवन वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने गांव के विभिन्न स्थानों पर फलदार और अन्य पौधे लगाए। इस मौके पर स्थानीय सरपंच ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा तो लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण की आने वाली चुनौतियों से बचा जा सके। इस मौके पर वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद