बिलावर। उपमंडल के कोहग गांव में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। दुर्गा माता मंदिर के पास चलाए इस अभियान में 25 प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। एनजीओ के जिला संयोजक शंकर दास ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान चलाया गया है। पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए एनजीओ आने वाले दिनों में भी कई अन्य गांवों में पौधरोपण अभियान चलाएगा। संवाद