बिलावर। धार डूगनु गांव में मंगलवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने अलग-अलग प्रकार के
15 फलदार और छायादार पौधे लगाए। समाज सेवी मनीष गौड़ ने कहा कि पर्यावरण को हरा भरा और स्वच्छ रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जन्मदिन पर पौधा लगाना चाहिए। इस मौके पर आंवला, अमरूद, चिनार और अलग-अलग प्रकार की प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस मौके पर देशराज, मदनलाल और कुलदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद