फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भोले बाबा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे में स्थित बिलकेश्वर महादेव मंदिर में ज्येष्ठ सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अलग-अलग इलाकों से कस्बे में पहुंचे शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में विराजमान भगवान शिव की पिंडी का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए और यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। लोगों को कतार में लगकर भोलेनाथ के दर्शन करने पड़े। बिलावर कस्बे, बग्गन इलाके,देवल, और अन्य इलाकों के लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान आशुतोष का गुणगान किया। मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। बिल्वेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि हर ज्येष्ठ सोमवार बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। सोमवार सुबह 10:00 बजे भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया जिसके बाद भंडारा भक्तों के लिए खोल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें