अवैध खनन मामले को लेकर पुलिस से शिकायत करते लोग
कठुआ। शहर से सटी सहार खड्ड में होने वाले खनन के खिलाफ ग्रामीण मुखर होने लगे हैं। शुक्रवार की रात पलां मोड़ में हो रहे खनन को ग्रामीणों ने अवैध बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और खनन विभाग की टीम ने खनन के काम में लगी जेसीबी सहित ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया। गांव के पूर्व नायब सरपंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि इस खड्ड में खनन की कोई अनुमति नहीं है। बावजूद इसके यहां अवैध खनन अपने चरम पर है जिसका स्थानीय लोग विरोध करते आ रहे हैं। संवाद