रामकोट। रामकोट के कंधारनु पंचायत में पिछले 17 दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुमेश शर्मा ने बताया कि पिछले 17 दिनों से जल शक्ति विभाग की लापरवाही के कारण पंचायत में पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा लगाए गए हैंडपंप भी अधिकतर खराब पड़े हैं, जिसके चलते कंधारनु पंचायत के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द पीएचई विभाग से कंधारनु पंचायत में बंद पड़ी पानी सप्लाई बहाल करने की मांग की है।