बिलावर। मडून पंचायत के वार्ड एक मोहल्ला पलेई में ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी सुरजीत सिंह ने बताया के 15 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद इसे बदला नहीं जा सका है। काके सिंह ने बताया के मोहल्ले लगभग 200 लोग बिना बिजली के गुजारा कर रहे हैं। पूरन सिंह ने बताया कि बिजली न होने के कारण लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए करीब 1 घंटा पैदल सफर करने के बाद कटली आना पड़ता है। मोबाइल बंद होने के बाद लोगों से उनका संपर्क कट जाता है। शंकर दास ने कहा कि बिजली सप्लाई प्रभावित होने के कारण स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। संवाद