फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सिग्नल न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे रूरल पंचायत के कई मोहल्लों में मोबाइल सिग्नल ना होने के कारण इलाके के करीब तीन हजार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिलावर रूरल पंचायत की सरपंच मिततू देवी ने बताया के पंचायत के रिया, टांडी, बख्तपुर, टगोंड, जाननु, पेना बेज और अन्य कई मोहल्लों के लोगों को मोबाइल सिग्नल हासिल करने के लिए अपने मोहल्लों से करीब एक किलोमीटर ऊपर पहाड़ी पर जाना पड़ता है। जब भी किसी से मोबाइल पर कोई संपर्क करना चाहे तो खासी दिक्कतें उठानी पड़ती है। सरपंच ने कहा कि कई बार इस संबंध में सरकार को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं किया । इलाके के कई अन्य लोगों ने बताया कि मौजूदा दौर में किसी भी प्रकार का काम करना हो तो मोबाइल सिग्नल की जरूरत रहती है, वहीं मोबाइल सिगनल ना होने से इलाके के कई विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई करने से वंचित हो जा रहे हैं। सरपंच ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पंचायत में किसी सरकारी जगह को चिह्नित करके मोबाइल टॉवर स्थापित किया जाए, जिससे मोबाइल सिग्नल की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। सरपंच और अन्य लोगों ने इस संबंध में संबंधित विभाग से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें