फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। धार महानपुर ब्लॉक के दूरदराज नगाली पंचायत के लोगों को समय पर सरकारी राशन न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में संबंधित विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। वार्ड संख्या 3 लोअर नगाली के सदस्य भूषण कुमार ने बताया कि राशन न मिलने के संदर्भ में खाद्य विभाग के टीएसओ समेत जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। अधिकारी केवल झूठे आश्वासन देकर लोगों को लौटा दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका राशन डिपो में नगाली पंचायत से करीब सात किलोमीटर दूर बाडीघाट इलाके में है। वहां राशन लाने के लिए करीब सात किलोमीटर के पगडंडी व पहाड़ी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बीते चार माह पूर्व राशन का वितरण नगाली और घोडल पंचायत में होता था, बाढ़ आने के बाद नगाली का राशन वितरण बाडीघाट में हो रहा है। इसकी शिकायत डीडीसी सदस्य तेजेंद्र सिंह से भी की गई थी। नापा राम, परवेज अहमद, सरपंच अनंत राम, नायब सरपंच विजय कुमार, ओम प्रकाश ने बताया कि जो डीलर राशन वितरण का काम करता है, वह अपनी मनमानी करता है। इसकी शिकायत भी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारी से की गई है। डीडीसी सदस्य तेजेंद्र सिंह गोल्डी ने बताया कि विभाग के टीएसओ से इस संदर्भ में बात की गई है और उसे जल्द लोगों को राशन देने के लिए कहा गया है। विभाग के टीएसओ अजय कुमार ने बताया कि डीलर को निर्देश दिए गए हैं, एक-दो दिन के भीतर लोगों में राशन वितरण का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें