बनी में बिजली कर्मियों के समर्थन में आए भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : mathura
बनी। बिजली विभाग में कार्यरत डेलीवेजर्स की हड़ताल 15वें दिन में प्रवेश कर गई। मांगों को लेकर जारी धरने को अब राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। बुधवार को बनी के भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व विधायक जीवन लाल धरनास्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। पूर्व विधायक जीवन लाल ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। संवाद