बिलावर। पतंजलि योगपीठ 31वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 5 जनवरी को फिंतर के शीतला माता मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पतंजलि समिति के बिलावर प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि 5 जनवरी को सुबह 8 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोगों को योग की विभिन्न मुद्राओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ लोगों को योगाभ्यास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास स्वास्थ्य जीवन का मूल मंत्र है और योग के माध्यम से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। प्रभारी ने लोगों से पतंजलि योगपीठ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया। संवाद