फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग से मुखर्जी चौक, मुख्य बाजार के कारोबार पर ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शारदीय नवरात्रि के साथ ही त्योहारी सीजन का आगाज हो गया है। इस कारण कुछ माह से वीरान पड़े बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। लेकिन मुखर्जी चौक पर अवैध वाहन पार्किंग और मुख्य बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से दुकानदार काफी मायूस हैं। कारोबार को ग्रहण लग रहा है। दुकान में दो ग्राहक खड़े होने से अन्य लोग वहां से चले जाते हैं। भीड़भाड़ वाला बाजार होने के बावजूद उचित कारोबार नहीं हो पाता है। लोगों ने प्रशासन और सरकार से मुख्य बाजार में पार्किंग सुविधा मुहैया करवाने और मुखर्जी चौक में अवैध पार्किंग को हटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

करीब 13 हजार 735 वर्ग फीट क्षेत्रफल में फैले मुखर्जी चौक में स्थित दुकानों के आगे ग्राहकों के वाहन ही खड़े दिखाई देते हैं। गलियों में बने शहर के मुख्य बाजार की करीब 300 दुकानों में आने वाले ग्राहकों के पास इसी चौक में वाहन खड़ा करना मजबूरी है। ऐसी स्थिति में चौक का एक किनारा दोपहिया वाहनों से पटा रहता है। दूसरा किनारे किनारे पर ऑटो और टैक्सी स्टैंड है। तीसरे किनारे पर मुखर्जी चौक से विभिन्न रूटों पर मिनी बसें चलती हैं। अगर कुछ स्थान कहीं बचता है तो वहां रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा है। इस कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही वाहनों को वहां से निकालने में दिक्कत होती है।
मुख्य बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से ग्राहक मजबूरी में अपने वाहन को मुखर्जी चौक पर ही खड़े करते हैं। इससे मुखर्जी चौक के दुकानदारों का काम प्रभावित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

- मदन सिंह, दुकानदार, मुखर्जी चौक
मुखर्जी चौक की सबसे पुरानी समस्या अवैध पार्किंग है। इसका न तो जिला प्रशासन और न ही नगर परिषद कोई उचित समाधान कर पाया है। यहां पर पार्किंग की सुविधा भी नहीं है। इस कारण दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है। कई बार समस्या के समाधान की मांग उठाई गई, लेकिन आजतक स्थिति जस के तस है।
- नरेश शर्मा, दुकानदार, मुखर्जी चौक
बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं होने का नुकसान दुकानदारों को लगातार उठाना पड़ रहा है। क्योंकि यहां आने वाले ग्राहकों का अवैध रूप से खड़े वाहनों की वजह से मोहभंग होने लगा है। इससे दुकानदार काफी प्रभावित हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर परिषद से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
- बाल कृष्ण शर्मा, दुकानदार, मुख्य बाजार
मुखर्जी चौक और मुख्य बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से कारोबार प्रभावित कर रहा है। प्रशासन शहर के इस प्रमुख व्यवसायिक केंद्र के आसपास खाली पड़ी जगह में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाए तो दुकानदारों को इसका काफी लाभ होगा।
- आशीष चौहान, दुकानदार, मुख्य बाजार
मुख्य बाजार में पार्किंग की सुविधा के लिए एक दशक से बात हो रही है, लेकन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। कुछ समय पूर्व मुखर्जी चौक से बिजली विभाग के कार्यालय और जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को हटाए जाने के बाद वहां पर पार्किंग बनाने की योजना थी, लेकिन अब वहां भी शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जा रहा है।
- जंग बहादुर, प्रधान, व्यापार मंडल मुख्य बाजार
ऑनलाइन बाजार के अस्तित्व में आने से बाजार में कारोबार प्रभावित हुआ है। ग्राहकों को दिन प्रतिदिन कमी हो रही है। दूसरा शहर के मुख्य बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं होना से ग्राहक और कारोबारी काफी मायूस होते हैं। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
- जगदीश सहदेव, जिला प्रधान, स्वर्णकार संघ
शहर के सबसे व्यस्तम बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। यातायात पुलिस के पास जवानों का अभाव के बावजूद वहां पर दो कर्मी तैनात किए हैं। इससे जाम की स्थिति पर अंकुश तो लगाया जाता है, लेकिन अवैध पार्किं समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, डीटीआई, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें