फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पंचायत घर किशनपुर में उगी झाड़ियां, उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पंचायत घर किशनपुर के प्रांगण में लंबे समय से उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों और घास के कारण परिसर की हालत बदहाल बनी हुई है। पंचायत घर जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में सफाई व्यवस्था की अनदेखी को लेकर ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासी नरेश कुमार, अरुण कुमार, शिवकुमार और देवेंद्र शर्मा ने बताया कि लगभग एक माह पहले विधायक ने किशनपुर गांव का दौरा किया था। इस दौरान पंचायत घर के प्रांगण की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को परिसर की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी इन निर्देशों का जमीन पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। लोगोंने कहा के पंचायत घर के चारों ओर झाड़ियां और घास लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत घर में विभिन्न सरकारी कार्यों के सिलसिले में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में परिसर में सफाई को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें